1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब AIIMS अपनी वेबसाइट पर डालेगा अज्ञात मरीजों का विवरण

अब AIIMS अपनी वेबसाइट पर डालेगा अज्ञात मरीजों का विवरण

 Written By: Bhasha
 Published : May 15, 2016 02:30 pm IST,  Updated : May 15, 2016 03:46 pm IST

AIIMS अपने इमर्जेंसी वार्ड में लाए गए अग्यात मरीजों का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा जिससे इन मरीजों के परिजन को इनका पता लगाने में मदद मिल सके।

AIIMS- India TV Hindi
AIIMS

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विग्यान संस्थान (AIIMS) अपने इमर्जेंसी वार्ड में लाए गए अग्यात मरीजों का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा जिससे इन मरीजों के परिजन को इनका पता लगाने में मदद मिल सके। इस प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान ने एक कार्यक्रम विकसित किया है जिसके जरिए वह जल्द ही उन सभी मरीजों का विवरण अपनी वेबसाइट पर डालेगा जो चिकित्सा-कानूनी मामलों में फंसे हैं और जिन्हें अग्यात मरीजों की सूची के तहत अस्पताल में आपातकाल में भर्ती किया गया है।

AIIMS के निदेशक डाक्टर एम. सी. मिश्र ने कहा, अक्सर गंभीर चोट या दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को अचेत अवस्था में लाया जाता है। वे अपने बारे में बताने की स्थिति में नहीं होते और न ही उनके पास कोई ऐसा दस्तावेज होता है जिससे उनकी पहचान हो सके। उन्होंने कहा, इनमें से ज्यादातर मरीज दुर्घर्टना के शिकार होते हैं। कुछ को मृत अवस्था में लाया जाता है। उनकी फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशित करने और फिर किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें लेने आने की प्रक्रिया में लंबा समय लगता है। ऐसे मरीजों की फोटो के साथ उनका विवरण अपलोड करने से उनके परिजन को उनका पता लगाने में मदद मिल सकती है।

मिश्र ने कहा कि एम्स के पोर्टल पर जाकर महत्वपूर्ण लिंक्स पर क्लिक कर ऐसे मरीजों के आंकड़ों तक पहुंचा जा सकता है। हम मरीजों की तस्वीर और उनके पंजीकरण की तिथि :जब वे अस्पताल में लाए गए थे: एवं विशेष स्वास्थ्य पहचान संख्या को वेबसाइट पर अपलोड करना शुरू करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत