1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली और हैदराबाद के अलावा पश्चिमी राज्यों के हवाईअड्डे भी अलर्ट पर

दिल्ली और हैदराबाद के अलावा पश्चिमी राज्यों के हवाईअड्डे भी अलर्ट पर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2016 12:02 am IST,  Updated : Oct 07, 2016 12:02 am IST

दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर के अलावा पश्चिमी राज्यों के असैन्य हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Airport- India TV Hindi
Airport

नई दिल्ली: दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर के अलावा पश्चिमी राज्यों के असैन्य हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर हवाईअड्डों को किसी भी तरह के हमले या छेड़छाड़ से निबटने के लिए सर्तकता और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। सीआईएफएफ के महानिदेशक ओ पी सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, "महत्वपूर्ण हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।" 

अधिकारियों ने बताया कि इस बाबत नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने निर्णय को अधिसूचित कर दिया है। जिसके बाद हवाईअड्डों को, खासकर मुबंई और दिल्ली जैसे बेहद संवेदनशील हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रमुख ने भी संवदेशील हवाईअड्डों पर तैनात अपने आला अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक में हवाईअड्डों की सुरक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया, सभी हवाईअड्डों की सुरक्षा का जायजा लिया गया लेकिन इनमें से कुछ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत