1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस से गठबंधन के लिए अखिलेश जिम्मेदार: अमर सिंह

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अखिलेश जिम्मेदार: अमर सिंह

 Written By: IANS
 Published : Mar 10, 2017 03:44 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 04:51 pm IST

समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बेहतर प्रदर्शन की वजह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस से गठबंधन किया जाना है।

Amar Singh- India TV Hindi
Amar Singh Image Source : PTI

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बेहतर प्रदर्शन की वजह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस से गठबंधन किया जाना है। अमर सिंह ने भ्रष्टाचार और विकास नहीं करने के लिए अखिलेश यादव सरकार की निंदा की। उन्होंने साहसिक फैसले लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अमर सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, "मोदी को उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदर्शन के लिए (कांग्रेस उपाध्यक्ष) राहुल गांधी और अखिलेश को धन्यवाद देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के लिए 'गदहा', 'आतंकी' से 'पागल मोदी' जैसे भद्दे शब्दों का इस्तेमाल कर हमला किया गया। उनके (राहुल गांधी व अखिलेश यादव) पास चुनावों के लिए कोई मुद्दा या कोई ठोस योजना नहीं थी।"

अमर सिंह ने कहा, "अखिलेश मेट्रो रेल की बात करते रहे जिसे अभी अस्तित्व में आना है, उन्होंने सड़कों की बात की जो गड्ढों से भरी हैं।" उन्होंने कहा, "इसलिए मोदी गलत नहीं है जब वह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हुआ।"

अमर ने कहा, "अखिलेश ने स्वीकार किया है कि उन्होंने परिवार के विवाद की वजह से गठबंधन किया। मतलब यह कि यह गठबंधन एक मजबूरी थी।" उन्होंने कहा कि इस गठबंधन ने यादव और मुस्लिम मतदाताओं को निराश कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत