1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलंदशहर गैंग रेप मामले की जांच हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी

बुलंदशहर गैंग रेप मामले की जांच हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Aug 12, 2016 05:14 pm IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुलंदशहर रेप कांड की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। कोर्ट इस मामले मे सरकार की ओर से अभी तक की जांच से संन्तुष्ट नही हुई।

High Court- India TV Hindi
High Court

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुलंदशहर रेप कांड की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। कोर्ट इस मामले मे सरकार की ओर से अभी तक की जांच से संन्तुष्ट नही हुई। इसके साथ ही कोर्ट ने यूपी सरकार को इस मामले में जमकर फटकार भी लगाई है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 अगस्त को होगी।

 
इस केस पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख इख्तियार करते हुए पुलिस से मां और बेटी के बयान की केस डायरी भी तलब की है। इसके साथ ही कोर्ट ने बुलंदशहर के एसएसपी से पूछा है कि आरोपियों का मेडिकल परिक्षण क्यों नहीं कराया गया। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का भी आदेश दिया है।
 
इसके साथ ही हाई कोर्ट ने यूपी में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ प्रदेश सरकार से कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर  कहा था कि अगर इसकी जांच सीबीआई से करायी जाए तो मुझे भी इसमें कोई आपत्ति नहीं है। इस मामले पर जिस तरह राजनीति की जा रही है वो ठीक नहीं है। यह घटना बेहद शर्मनाक है इसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

गौरतलब है कि आरोपियों ने बंदूक का भय दिखाकर एक महिला एवं उनकी नाबालिग बेटी के साथ एनएच-91 पर बुलंदशहर में उस समय गैंगरेप किया था, जब वे 29 जुलाई को अपने परिवार के साथ नोएडा से शाहजहांपुर जा रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत