नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में 'आप' विधायक सौरभ भारद्वाज ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) जैसी मशीन से ईवीएम में छेड़छाड़ का डेमो देने के बाद एक तरफ जहां राजनीति गरमाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ ई मार्केट में 'ईवीएम जैसी' किट के बेचे जाने का मामला सामने आया है। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)
कहा जा रहा है कि किट में दिए गए उपकरणों के इस्तेमाल से ईवीएम जैसी मशीन बनाई जा सकती है। अमेजन पर 'किट्स गुरु' नाम के सेलर की ओर से बेची जा रही है। ये किट दो हजार रुपए के अंदर उपलब्ध है।
अमेजॉन के वेबसाइट के मुताबिक इस प्रोडक्ट का नाम DIY Kit – Electronic Voting Machine (EVM) है। बता दें कि इस कंपनी ने हाल ही में इस डिवाइस को बेचना शुरू किया है। यह मशीन अभी कंपनी के स्टॉक में उपलब्ध है।
एक बार ही डाल सकते हैं वोट
कंपनी का कहना है कि यह किट ईवीएम का प्रोटोटाइप डेवलप करने की एक कोशिश है और इस मशीन के जरिए वोट किया जा सकता है। इस मशीन में एक यूजर एक बार ही वोट कर सकता है। ऐसा कंट्रोल यूनिट के जरिए ही संभव हो पाता है। वोटिंग खत्म हो जाने के बाद इस मशीन का सिस्टम एक पासवर्ड मांगता है, जिसके जरिए किस उम्मीदवार को कितना वोट मिला है, इसका पता लगाया जा सकता है।
किट से बनाया जा सकता है ईवीएम
कंपनी ने दावा किया है कि ये मशीन सुरक्षित है और इसमें छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक इस मशीन में अभी चार कैंडिडेट के वोटिंग के लिए सुविधा दी गई है। अमेजॉन वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस मशीन में वोट तभी डाला जा सकता है जब कंट्रोल यूनिट में वोट देने का वटन दबाया जाता है। कंपनी का कहना है कि इस किट के जरिए ईवीएम बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....