1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंक फैलाने वालों का मजहब से कोई रिश्ता नहीं होता: आमिर खान

आतंक फैलाने वालों का मजहब से कोई रिश्ता नहीं होता: आमिर खान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 07, 2016 06:14 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 06:15 pm IST

आमिर खान से आंतकवाद के बारे में सवाल किया गया तो वह आतंकवाद पर खुलकर बोले कि ''लोगों को मारने वाले का मजहब से कोई लेना देना नहीं''

amir khan- India TV Hindi
amir khan

नई दिल्ली: सुपरस्टार आमिर खान ईद के मौके में मीडिया से मुखातिब हुए। वह अपनी आने वाली फिल्म दंगल के बारें में बताने के लिए ही मुखातिब हुए थे। इस समय देशभर में इनकी आने वाली फिल्म ''दंगल'' के पोस्टर के लिए विरोध किया जा रहा हैं।

ये भी पढ़े- दिग्विजय-जाकिर का वीडियो आया सामने, बताया था उन्हें 'शांतिदूत'

वही दूसरी ओर उनके पोस्टर को हैशटैश के साथ ''देशद्रोही का पोस्टर'' लिखकर विरोध किया गया हैं। इसी कारण वह ईद के मौके में देश के लोगो के सामने आए। जिससे कि उनकी पुरानी इमेज फिर से बनकर सामने आए। लेकिन इस चक्कर में उन्होने ऐसी बात कह दी। जिसके बारें में अमूमन वह कभी नही कहते हैं।

आतंकवाद के बारे में बोले आमिर

जब उनसे आंतकवाद के बारे में सवाल किया गया तो वह आतंकवाद पर खुलकर बोले कि ''लोगों को मारने वाले का मजहब से कोई लेना देना नहीं''

गौरतलब हम आपको बता दें कि बांग्लादेश में हुए आतंकि हमले के बाद विवादों में फंसे मुस्लिम धर्मगुरु डॉ. जाकिर नाइक पर लगाने की बात इस समय सुर्खियों में है। जब आमिर से नाईक के बारें में पूछा गया तो उन्होने कहा कि मैं इस बारें में कुछ नहीं बोलना चाहता हूं।

 
आमिर ने कहा कि जाकिर धर्म का गलत प्रचार करते हैं। कोई धर्म आतंकवाद नहीं सिखाता, प्यार की सीख देता है। आतंकवाद फैलाने वालों का मजहब से कोई रिश्ता नहीं होता।

NIA कर रही पूछताछ  की तैयारी

उधर, एनआईए भी नाइक से पूछताछ की तैयारी कर रही है। साथ ही वह उसके भाषणों की जांच की जा रही हैं। जिसमें वह आंतकवाद को उकसाने की कोशिश कर रहे हैंं।  मुंबई में नाइक के ऑफिस की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत