1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैश वैन लूटने वाले आतंकी की सूचना देने वाले को 10 लाख नकद इनाम की घोषणा

कैश वैन लूटने वाले आतंकी की सूचना देने वाले को 10 लाख नकद इनाम की घोषणा

 Written By: Bhasha
 Published : May 03, 2017 07:37 pm IST,  Updated : May 03, 2017 07:39 pm IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस सप्ताह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पांच पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की हत्या के लिये जिम्मेदार हिज्बुल मुजाहीद्दीन के संदिग्ध आतंकवादी उमर माजिद के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रूपये नकद इनाम देने की आज घोषणा की ह

cash van loot- India TV Hindi
cash van loot

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस सप्ताह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पांच पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की हत्या के लिये जिम्मेदार हिज्बुल मुजाहीद्दीन के संदिग्ध आतंकवादी उमर माजिद के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रूपये नकद इनाम देने की आज घोषणा की है।

पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में दीवारों पर माजिद के पोस्टर लगाकर नकद इनाम की घोषणा की गयी है। पहले आतंकवादी की सूचना देने वाले को पांच लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की गयी थी।

उन्होंने बताया, कुलगाम जिले के सुची गांव निवासी 22 वर्षीय माजिद की पहचान पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा उस वाहन के चालक की मदद से की है जिस पर जिले में एक मई को हिज्बुल मुजाहीद्दीन के आतंकवादियों ने हमला किया था।

पुलिस का कहना है कि माजिद पिछले वर्ष हिज्बुल मुजाहीद्दीन में शामिल हुआ और पिछले कुछ समय से क्षेत्र में सक्रिय था। वह पहले भी कुलगाम में और उसके आसपास आतंकवादी घटनाओं के लिए जिम्मेदार रहा है।

पुलिस का कहना है कि हिज्बुल के एक अन्य सक्रिय सदस्य इशफाक पाला की भी पहचान की गयी है। पुलिस दोनों को तलाश रही है। कल रात कुलगाम और पड़ोसी सोपियां जिले में विभिन्न स्थानों की तलाशी ली गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत