1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BREXIT: भारत की सुरक्षा दीवार मजबूत, झटके झेल लेगा: जेटली

BREXIT: भारत की सुरक्षा दीवार मजबूत, झटके झेल लेगा: जेटली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 12:46 pm IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि भारत ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने (ब्रेक्जिट) के अल्पकालिक और मध्यम अवधि के परिणामों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Arun Jaitley
- India TV Hindi
Arun Jaitley

बीजिंग: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि भारत ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने (ब्रेक्जिट) के अल्पकालिक और मध्यम अवधि के परिणामों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और उसके पास अच्छे-खासे विदेशी मुद्रा भंडार के रूप में निकट भविष्य और मध्यम अवधि के लिए ठोस सुरक्षा दीवार है।

उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह के नतीजे से वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ेगा। विश्व के सभी देशों को संभावित हलचल से की अवधि के लिए अपने आपको तैयार करना होगा जबकि साथ ही मध्यम अवधि में इसके असर के लिए प्रति सतर्क रहना होगा।

उन्होंने एक बयान में कहा, जहां तक भारतीय अर्थव्यवस्था का सवाल है हम ब्रेक्जिट के अल्पकालिक और मध्यम अवधि परिणामों से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत वृहत-आर्थिक ढांचे के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसका ध्यान स्थिरता बनाए रखने पर है।

Economic Affairs सचिव ने क्या कहा:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत