1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी की विदेश नीति पूरी तरह विफल: केजरीवाल

मोदी की विदेश नीति पूरी तरह विफल: केजरीवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2016 01:13 pm IST,  Updated : Jun 24, 2016 01:13 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति को 'पूरी तरह विफल' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि वह अपने 'विदेशी सैर-सपाटे' पर क्या करते हैं।

AAP- India TV Hindi
AAP

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति को 'पूरी तरह विफल' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि वह अपने 'विदेशी सैर-सपाटे' पर क्या करते हैं। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह असफल हैं। वह बताएं कि अपने विदेशी सैर-सपाटे पर क्या करते हैं।"

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/746177926459166721

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की ओर से यह बयान उस वक्त आया है कि जब परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता पाने की भारत की कोशिश में अब भी रोड़े अटके हुए हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोदी की आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखा, "एनएसजी मुद्दे पर असफल होने पर क्या प्रधानमंत्री कार्यालय से सवाल नहीं किए जाने चाहिए, जिसका पूरा ध्यान सिर्फ राज्य सरकारों को कमजोर करने पर है। क्या कोई सवाल करने वाला है या हर कोई व्यस्त है?"

एनएसजी सदस्यता के लिए भारत के आवेदन को गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 48 देशों के इस गुट के विशेष सत्र में उठाया गया। इस पर शुक्रवार को भी चर्चा होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत