1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किंगफिशर विला की नीलामी करेंगे बैंक, आरक्षित मूल्य 85.3 करोड़ रुपये

किंगफिशर विला की नीलामी करेंगे बैंक, आरक्षित मूल्य 85.3 करोड़ रुपये

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2016 04:13 pm IST,  Updated : Sep 18, 2016 04:14 pm IST

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई वाला बैंक समूह संकट में फंसे उद्योगपति विजय माल्या की गोवा स्थित संपत्ति किंगफिशर विला की नीलामी करेगा। इसके लिए आरक्षित मूल्य 85.29 करोड़ रुपये रखा गया है।

kingfisher villa- India TV Hindi
kingfisher villa

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई वाला बैंक समूह संकट में फंसे उद्योगपति विजय माल्या की गोवा स्थित संपत्ति किंगफिशर विला की नीलामी करेगा। इसके लिए आरक्षित मूल्य 85.29 करोड़ रुपये रखा गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

किंगफिशर विला उत्तरी गोवा में कोंडोलिम में स्थित है। माल्या इसका इस्तेमाल भव्य पार्टिंया देने के लिए किया करते थे। इसकी नीलामी 19 अक्तूबर को होगी। एसबीआई कैप ट्रस्टी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार,विला की अचल संपत्ति में ढांचा, भवन, स्विमिंग पूल, एसी डकटिंग आदि शामिल है।

नोटिस के अनुसार हालांकि विला की चल संपत्तियां इस नीलामी का हिस्सा नहीं होंगी और विला को 26-27 सितंबर व 5-6 अक्तूबर को देखा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि माल्या इस समय विदेश में हैं और वह 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज में चूक के लिए अनेक आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत