1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑटो एक्सपो 2016 शुरू, मारुति ने पेश की काम्पैक्ट SUV वितारा ब्रेजा

ऑटो एक्सपो 2016 शुरू, मारुति ने पेश की काम्पैक्ट SUV वितारा ब्रेजा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2016 02:57 pm IST,  Updated : Feb 03, 2016 02:57 pm IST

भारत की द्विवाषिर्क वाहन प्रदर्शनी :ऑटो एक्सपो: आज यहां शुरू हुई और देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारूति सुजुकी इंडिया ने नयी काम्पैक्ट एसयूवी ‘वितारा ब्रेजा’ पेश की।

auto expo- India TV Hindi
auto expo

ग्रेटर नोएडा: भारत की द्विवाषिर्क वाहन प्रदर्शनी :ऑटो एक्सपो: आज यहां शुरू हुई और देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारति सुजुकी इंडिया ने नयी काम्पैक्ट एसयूवी ‘वितारा ब्रेजा’ पेश की।

वितारा ब्रेजा कंपनी की ऐसी कारों की श्रृंखला की पहली कड़ियों में जिनकी अभिकल्पना और विकास में भारतीय इंजीनियरों की बड़ी भूमिका है। जपानी कंपनी सूजूकी देश में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए अब भारत में ही डिजाइन और विकास पर अधिक ध्यान देने की रणनीति अपना रही है।

सुजुकी मोटर कापरेरेशन के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी टी सुजुकी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी मध्यम अवधि प्रबंधन योजना ‘सुजुकी नेक्स्ट 100’ में भारत को सबसे बड़े रणनीतिक बाजार और उत्पादन केंद्र के तौर पर रखा गया है। मुझे नया वितारा ब्रेजा ब्रांड को पेश करते हुए गर्व हो रहा है। इसे भारतीय ग्राहकों की अभिरचियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।’’ यह माडल फोर्ड के ईको स्पोर्ट, मजिहंद्रा टीयूवी 300 से प्रतिस्पर्धा करेगा। इसके अलावा इसे रेनो डस्टर और हुंदै क्रेटा के मुकाबले भी रखा जा रहा जिनकी कीमत दिल्ली में 6.79 लाख रपए से 13.77 लाख रपए है।

मारति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) सी वी रमण ने डिजाइन और विकास का नेतृत्व किया। रमण ने कहा कि कार के विकास पर 860 करोड़ रपए का निवेश किया गया है।

इस माडल के महत्व के संबंध में मारति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी केनिची आयुकावा ने कहा, ‘‘यदि हमारी बलेनो आज मेक इन इंडिया का पोस्टर है तो वितारा ब्रेजा ‘भारत में सृजन’ की प्रस्तुति है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत