मुम्बई: पूर्वी उपनगरीय इलाके में आज अज्ञात लोगों ने एक ऑटो रिक्शा चालक को कथित तौर पर गोली मार दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कल शाम चार बजे डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर कॉलेज के पास घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड़ पर उस समय हुई जब सलीम शेख शौच करने गया था तभी काले रंग की कार में सवार कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
शेख, शिवाजी नगर का निवासी है, उसके कंधे पर गोली लगी है और उसे चेंबूर में घल्टा क्षेत्र के कोलेकर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि शेख का भी किसी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड होने की जांच की जा रही है।