1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आजाद को UP तो कमलनाथ को पंजाब और हरियाणा की कमान

आजाद को UP तो कमलनाथ को पंजाब और हरियाणा की कमान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 04:07 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 04:07 pm IST

उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज करना शुरु कर दिया है। इन्ही तैयारियों के क्रम में यूपी और पंजाब के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस के दो खास नेताओं को कमान सौंप दी गई है।

CONGRESS- India TV Hindi
CONGRESS

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज करना शुरु कर दिया है। इन्ही तैयारियों के क्रम में यूपी और पंजाब के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस के दो खास नेताओं को कमान सौंप दी गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश का जबकि कमलनाथ को पंजाब और हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं गुलाम नबी आजाद,  कमलनाथ को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) का महासचिव भी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत