1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 4,500 रुपये बदल पाएंगे, बाकी रकम सीधे आपके खाते में जमा होगी: RBI

4,500 रुपये बदल पाएंगे, बाकी रकम सीधे आपके खाते में जमा होगी: RBI

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 16, 2016 05:43 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 05:43 pm IST

अगर आपके पास 4,500 रुपये से ज्यादा के पुराने नोट हैं तो बैंक आपको नोट बदलकर 4,500 रुपये तुरंत दे देगा जबकि बाकी रकम आपके खाते में जमा हो जाएगी।

ATM public- India TV Hindi
ATM public Image Source : PTI

नई दिल्ली: अगर आपके पास 4,500 रुपये से ज्यादा के पुराने नोट हैं तो बैंक आपको नोट बदलकर 4,500 रुपये तुरंत दे देगा जबकि बाकी रकम आपके खाते में जमा हो जाएगी। आरबीआई ने आज एक अहम फैसला लेते हुए लोगों को इसकी सहूलियत दी है। अब 4,500 रुपए बदलवाने के बाद बाकी रकम सीधे आपके खाते खाते में जमा हो जाएगी। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पहचान के लिए एकबार ऊंगली पर स्याही लगने के बाद 4,500 रुपये तक का नोट लोग एक बार में बदलवा सकेंगे। अगर उनके पास 4,500 से ज्यादा के नोट बदलने के लिए हैं तो वो सीधे उनके खाते में जमा हो जाएगा।

आरबीआई की तरफ से जारी इस ऐलान के बाद 4,500 से ज्यादा के नोट बदलवाने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। अभी तक जिन लोगों के पास 4,500 से ज्यादा के पुराने नोट थे उनको काफी परेशानी हो रही थी। उन्हें बार-बार लाइन में लगकर पुराने नोट बदलवाने पड़ रहे थे। लेकिन आरबीआई के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत