1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Pics: 'जंगलराज' से बिहार त्रस्त, वाटर पार्क में 'बड़े सरकार' तेज प्रताप मस्त

Pics: 'जंगलराज' से बिहार त्रस्त, वाटर पार्क में 'बड़े सरकार' तेज प्रताप मस्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2016 06:38 pm IST,  Updated : May 15, 2016 06:39 pm IST

पटना: ताबडतोड़ हत्याओं से बिहार सहमा हुआ है लेकिन बिहार के हेल्थ मिनिस्टर और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वाटर पार्क में मौज मस्ती करते नजर आए। किसी मंत्री की ऐसी मस्ती

tej pratap yadav- India TV Hindi
tej pratap yadav

पटना: ताबडतोड़ हत्याओं से बिहार सहमा हुआ है लेकिन बिहार के हेल्थ मिनिस्टर और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वाटर पार्क में मौज मस्ती करते नजर आए। किसी मंत्री की ऐसी मस्ती आपने इससे पहले नहीं देखी होगी। पानी में संगीत और डांस की मस्ती चल रही थी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप मस्त थें।

डीजे वाला डीजे बजाने में मस्त था और पानी में स्वास्थ्य मंत्री मस्ती में मस्त थे इस बात से अंजान कि बिहार में हो क्या रहा है। पटना के पास बिहटा के एक वाटर पार्क की तस्वीर है। गर्मी का मौसम है, रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं लेकिन शनिवार को वाटर पार्क में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप को देखकर सब हैरान थे। नहा कर स्वास्थ्य बनाने की चिंता ने उन्हें वाटर पार्क में पहुंचा दिया।

tej pratap yadav
tej pratap yadav

तेज प्रताप लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। वैसे कम बोलते हैं लेकिन जब बोलते हैं तो बड़े-बड़े लोगों को भी समझने में वक्त लग जाता है। कहीं पत्रकार को मारा जा रहा, कहीं व्यपारी को मारा जा रहा, कहीं पुलिस वाले को मारा जा रहा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को लगता है यहां तो सब शांति-शांति है। ऐसे दौर में जब बिहार में गश्त पर अपराधी हों तो पानी में अपने स्वास्थ्य मंत्री को देखखर बिहार के लोग आज पानी-पानी हो गए होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत