गाजियाबाद: गाज़ियाबाद के मुरादनगर में गुरुवार शाम को बीजेपी नेता बृजपाल तेवतिया पर चार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल तेवतिया को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है..
बदमाशों तेवतिया की कार पर सौ राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई...पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने ये हमला AK 47 और पिस्तौल से किया। अभी तक हमलावारों का कुछ पता नहीं चल सका है।
घटनास्थल से एक AK-47 और दो पिस्तोल सहित काफी मात्रा में कारतूस मिले हैं।
फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए हमलावरों की संख्या चार थी और सभी के पास ऑटोमेटिक हथियार थे। बदमाशों ने गाड़ी को ओवर टेक कर तेवतिया के स्कार्पियो गाड़ी के आगे लगाई है और गोलियां चलानी शुरू कर दी । इस हमले में ब्रजपाल तेवतिया के साथ गनर रामपाल सिंह, गनर अशोक ,गनर विपिन के अलावा इन्दरपाल सिंह और मोकम सिंह घायल है। घटना के समय ब्रजपाल अपने किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे।
बदमाश अपनी गाड़ी कही छोड़ कर ऑटो में भागे तभी चेकिंग हो रही थी । एक सिपाही ने पीछा किया तो उसके ऊपर भी गोलियां चलाई।
पुलिस को हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए चार टीम लगाई गयी है। मनोज और शेखर नाम के दो लोगो पर शक है । पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है।