1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेहरू-गांधी परिवार में एकमात्र अच्छे इंसान थे राजीव गांधी: सुब्रमण्यम स्वामी

नेहरू-गांधी परिवार में एकमात्र अच्छे इंसान थे राजीव गांधी: सुब्रमण्यम स्वामी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2017 08:18 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 08:19 pm IST

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नेहरू-गांधी परिवार का एकमात्र अच्छा इंसान करार देते हुए उनकी सराहना की और कहा कि उन्होंने हिन्दुओं को जागृत करने का

subramanian swamy- India TV Hindi
subramanian swamy

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को नेहरू-गांधी परिवार का एकमात्र अच्छा इंसान करार देते हुए उनकी सराहना की और कहा कि उन्होंने हिन्दुओं को जागृत करने का कार्य किया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, नेहरू-गांधी परिवार में केवल राजीव गांधी ही सबसे अच्छे इंसान थे और उन्होंने हिन्दुओं को जागृत करने की दिशा में कार्य किया।

ये भी पढ़ें

राज्यसभा सदस्य स्वामी ने याद किया कि एक समय में पूर्व प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन पर पौराणिक धारावाहिक रामायण के प्रसारण की अनुमति दी थी और बाद में अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की मंजूरी दी।

अयोध्या मुद्दे पर यहां एक व्याख्यान देने आये स्वामी ने उम्मीद जतायी कि अयोध्या विवाद को सुलझा लिया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत