कोटा: BJP विधायक भवानी सिंह राजावत ने आरोप लगाया कि बिहार के छात्र कोटा का माहौल खराब कर रहे हैं। दरअसल, वहां के छात्रों के एक समूह ने कथित तौर पर एक छात्र की हत्या कर दी है जिसके बाद विधायक की यह टिप्पणी आई है।
विधायक ने कहा, बिहार के छात्र शहर का माहौल खराब कर रहे हैं और उन्हें अवश्य ही शहर से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कई गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं।
छात्रों के एक समूह ने बिहार के नवादा जिले के रहने वाले सत्यार्थ (19) की कल कथित तौर पर हत्या कर दी थी और इस हमले में बिहार के एक और निवासी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस सिलसिले में अब तक 25 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक पत्र लिख कर उनसे घटना का संग्यान लेने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।