1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इलाहाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन करेगी भाजपा

इलाहाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन करेगी भाजपा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 04:27 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार शाम से यहां शुरू हो चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

bjp- India TV Hindi
bjp

इलाहाबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार शाम से यहां शुरू हो चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शाम लगभग पांच बजे बैठक का उद्घाटन करने वाले हैं। इसमें केंद्र सरकार में शामिल पार्टी के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के सांसद हिस्सा लेने वाले हैं।

कार्यकारिणी बैठक में अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सकता है। साथ ही मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों और राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) के कथित भ्रष्टाचार का भी उल्लेख किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के पदाधिकारियों ने शाम को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे पर चर्चा के लिए सुबह मुलाकात की। इस दो दिवसीय बैठक में राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पारित हो सकता है। आर्थिक प्रस्ताव के कृषि पर केंद्रित होने की उम्मीद है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने उप्र की सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आईएएनएस से कहा, "अखिलेश यादव के नेतृत्व में राज्य में गुंडा राज है। सपा, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल की राजनीति ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। हम इस गुंडा राज को समाप्त करने का आह्वान करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत