1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान: रावतभाटा में बारूद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत

राजस्थान: रावतभाटा में बारूद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2016 08:21 pm IST,  Updated : Aug 11, 2016 08:29 pm IST

जयपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित बारूद की एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोगों

blast- India TV Hindi
blast

जयपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा स्थित बारूद की एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोगों के जख्मी होने की भी खबर है।

सूत्रों के मुताबिक धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज आसपास के कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के शिकार लोगों में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त फैक्ट्री में धमाका हुआ तब वहां करीब 800-900 मजदूर मौजूद थे। अचानक से हुए इस धमाके के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल हो गया और भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं कई लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत