केरल में RSS दफ्तर के पास धमाका हुआ है। धमाके में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कोझिकोड के नदापुरम में देर शाम ब्लास्ट हुआ। जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त RSS दफ्तर के बाहर कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kerala blast1
धामके बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। उल्लेखनीय है कि केरल में RSS और बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। संघ और बीजेपी का आरोप है कि केरल में कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता सुनियोजित तरीके से संघ और बीजेपी पर हमला कर रहे हैं और उनके कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।