1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाजार में मिलने वाले ब्रेड में खतरनाक रसायनः CSE

बाजार में मिलने वाले ब्रेड में खतरनाक रसायनः CSE

 Written By: IANS
 Published : May 23, 2016 05:39 pm IST,  Updated : May 23, 2016 05:46 pm IST

भारतीय बाजार में मिलने वाले अधिकांश ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट जैसे रसायन मिले होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हैं।

Bread- India TV Hindi
Bread

नई दिल्लीः भारतीय बाजार में मिलने वाले अधिकांश ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट जैसे रसायन मिले होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हैं। यह जानकारी सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट (CSE) द्वारा कराए गए एक अध्ययन से मिली। CSE के प्रदूषण निगरानी प्रयोगशाला द्वारा कराए गए अध्ययन की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में ब्रेड बनाने वाली कंपनियां आटे का प्रस्संकरण करने के लिए पोटेशियम ब्रोमेट और पोटेशियम आयोडेट का प्रयोग करती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, "कई देशों में ब्रेड निर्माण उद्योग में इन रसायनों के उपयोग पर पाबंदी है, क्योंकि वे लोक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पदार्थो की सूची में आते हैं। इनमें से एक 2बी कार्सिनोजेन श्रेणी में आता है जबकि दूसरे से थॉयराइड ग्रंथि में खराबी आती है। भारत में इन पर पाबंदी नहीं लगाई गई है।"

CSE ने बाजार में आम तौर पर मिलने वाले 38 ब्रांड के ब्रेड, पाव और बन, रेडी-टू-ईट बर्गर ब्रेड और दिल्ली के लोकप्रिय फास्ट फूड आउटलेटों के रेडी-टू-ईट पिज्जा ब्रेड के नमूनों की जांच की। CSE के उप महानिदेशक चंद्र भूषण ने कहा, "हमने 84 फीसदी नमूनों में पाटेशियम ब्रोमेट या आयोडेट पाए। कुछ नमूनों में हमने दूसरे प्रयोगशालाओं से भी इनकी मौजूदगी की पुष्टि की।"

इसे भी पढ़ेः सावधान! कहीं आप व्हाइट ब्रेड, कार्न फ्लेक्स तो नहीं खाते, हो सकता है कैंसर

1999 में इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने पोटेशियम ब्रोमेट को कैंसर पैदा करने वाला बताया। जांच से पता चला कि इससे किडनी, थॉयराइड ग्रंथि और पेट में कैंसर हो सकता है। यूरोपीय संघ ने 1990 में इन रसायनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, श्रीलंका, ब्राजील, नाइजीरिया, पेरू और कोलंबिया ने भी पोटेशियम ब्रोमेट के उपयोग पर पाबंदी लगा दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत