जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे अर्निया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अकारण गोलीबारी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान घायल हो गए। भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी की गई, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी थम गई। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)
बीएसएफ के एक सूत्र ने बताया कि जवान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में लंबे-लंबे घासों की कटाई कर रहा था, जब पाकिस्तान रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के गोलबारी की।
सूत्र के अनुसार, "भारत की ओर से माकूल जवाब दिए जाने के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी थम गई।" गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। पाकिस्तान ने गुरुवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलाबारी की थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके पति सहित दो अन्य घायल हो गए थे।
पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में ऑटोमैटिक हथियार 81 एमएम और 120 एमएम मोर्टार से जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए नौशेरा अस्पताल लाया जा रहा है।
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की इस फायरिंग का पूरी मजबूती के साथ माकूल जवाब दे रही है. नौशेरा में इस साल सबसे अधिक सीजफायर का उल्लंघन हुआ है. करीब 40 दफा से अधिक, जबकि पूरे जम्मू-कश्मीर में करीब 70 बार उल्लंघन हुआ है. इस इलाके की जमीन बहुत उपजाऊ है और काफी खुला है. सामने का इलाका आसानी से दिख सकता है.
पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू की जो रात 3 बजे तक जारी रही।
ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....