1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के तंगधार में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेर

कश्मीर के तंगधार में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2016 01:48 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 01:48 pm IST

कश्मीर के तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिशों को आज सेना ने विफल कर दिया। इसमें तीन आतंकवादियों की मौत हो गई।

BSF- India TV Hindi
BSF

श्रीनगर: कश्मीर के तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिशों को आज सेना ने विफल कर दिया। इसमें तीन आतंकवादियों की मौत हो गई। ये आतंकवादी इलाके में दो दिन पहले BSF की चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, सेना ने कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकी बीते 19 अगस्त को तंगधार इलाके में BSF चौकी पर हुए हमले में शामिल थे। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे।

अधिकारी ने बताया, घटनास्थल से तीन हथियार और युद्ध से संबंधित अन्य सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत