मुंबई: मायानगरी मुंबई के अंधेरी इलाके में शनिवार की सुबह एक बिल्डर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना इलाके के आयरिश पार्क नाम की इमारत की है। बताया जा रहा है कि बिल्डर की पत्नी के पूर्व पति ने ही उसकी जान ली।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के मुताबिक, शनिवार सुबह मुंबई के अंधेरी इलाके के पटेल एस्टेट में स्थित आयरिश पार्क नामक बिल्डिंग में एक बिल्डर की हत्या कर दी गई। मृत बिल्डर का नाम अली उमर असगर हबीबी भानपुर वाला (37) है। घटना सुबह 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के 15वें फ्लोर पर प्लैट नंबर 154 में उमर शेख समी उल्लाह (40) नामक व्यक्ति ने उमर असगर को चाकू घोंपकर मार डाला।
घटना के बाद अली उमर असगर को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान मृतक की बीवी को भी हाथापाई में चोट आई है और उसका इलाज जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी समी उल्लाह मृत बिल्डर उमर असगर की बीवी का पूर्व पति है और वह इन दोनों की हाल ही में हुई शादी से नाराज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।