1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दाभोलकर हत्या मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी

दाभोलकर हत्या मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2016 10:49 am IST,  Updated : Jun 11, 2016 10:49 am IST

CBI ने अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में हुई हत्या के संबंध में पहली गिरफ्तारी करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है।

narendra dabholkar- India TV Hindi
narendra dabholkar

मुंबई: CBI ने अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में हुई हत्या के संबंध में पहली गिरफ्तारी करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है। तावड़े को पनवेल से कल देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे आज दोपहर पुणे की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

समिति का संबंध गोवा के उस कट्टर समूह सनातन संस्था से है जो फरवरी 2015 में एक अन्य तर्कवादी गोविंद पंसारे की हत्या के कारण जांच के दायरे में आई थी।

CBI के प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने आज कहा, सीबीआई ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले की जांच के संबंध में वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, उसे आज पुणे की विशेष अदालत में दोपहर करीब 3 बजे पेश किया जाएगा। जांच जारी है।

दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को दिनदिहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के मामले की जांच मुंबई उच्च न्यायालय ने मई 2014 में CBI को सौंप दी थी। तब से यह मामले में पहली गिरफ्तारी है। इस हत्या पर लोगों ने रोष व्यक्त किया था और जाने-माने कई लेखकों और अन्य हस्तियों ने कथित असहिष्णुता के विरोध में अपने पुरस्कार लौटा दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत