1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI ने केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े लैपटॉप, हार्ड डिस्क बरामद की

CBI ने केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े लैपटॉप, हार्ड डिस्क बरामद की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2018 10:25 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 10:25 pm IST

सीबीआई ने दावा किया कि आज उसने कथित तौर पर दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की चार हार्ड डिस्क और तीन लैपटॉप दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष अरूण गुप्ता से बरामद की है।

Satyendra jain- India TV Hindi
Satyendra jain

नयी दिल्ली: सीबीआई ने दावा किया कि आज उसने कथित तौर पर दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की चार हार्ड डिस्क और तीन लैपटॉप दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष अरूण गुप्ता से बरामद की है। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि हाल ही में गिरफ्तार दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार ऋषिराज से पूछताछ के दौरान एजेंसी को यह पता चला कि ये हार्ड डिस्क और लैपटॉप गुप्ता के पास रखे हैं। सूत्रों ने कहा कि सूचना के आधार पर एजेंसी ने आज गुप्ता के परिसरों की तलाशी ली जहां से यह बरामदी की गई। उन्होंने कहा कि इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फोरेंसिक विश्लेषण के लिये भेजा गया है। 

जांच एजेंसी ने दिल्ली सरकार के उन दावों को भी स्पष्ट रूप से खारिज किया हैकि कथित तौर पर जैन से जुड़े संपत्ति के दस्तावेज ‘‘सीबीआई द्वारा पिछले साल मारे गये छापे में लिये गये थे’’। सीबीआई सूत्रों ने कहा तीनों दस्तावेजों में से कोई भी उसे उपलब्ध नहीं कराये गये और न ही उन्हें एजेंसी ने जैन के आवास पर छापे के दौरान बरामद किया था। ये तीनों दस्तावेज - दो मूल संपत्ति दस्तावेज और एक पावर ऑफ अटॉर्नी की छाया प्रति- ऋषिराज के घर पर छापे के दौरान बरामद किये गये थे। 

उन्होंने कहा कि आज की तलाशी के दौरान एजेंसी को कथित तौर पर जैन से जुड़े एक आईसीआईसीआई बैंक खाते का विवरण भी मिला है। जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत