1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंडीगढ़: समन पर पेश नहीं हुआ बराला, डीजीपी का कार्रवाई का आश्वासन

चंडीगढ़: समन पर पेश नहीं हुआ बराला, डीजीपी का कार्रवाई का आश्वासन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 09, 2017 02:41 pm IST,  Updated : Aug 09, 2017 02:41 pm IST

विकास बराला और उनके दोस्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का पीछा करने और उसे धमकाने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि सेक्टर-26 स्थित पुलिस स्टेशन के एसएचओ द्वारा सुबह 11 बजे उपस्थित होने का समन भेजे जाने पर भी विकास बराला और आशीष कुमार पेश नहीं हुए। पुलिस स

vikas-barala- India TV Hindi
vikas-barala

चंडीगढ़: विकास बराला के पिता हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने दावा किया है कि उनका बेटा जांच में पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का समन मिलने के बाद विकास चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुका है और कुछ देर में वो पहुंच जायेगा। सुभाष बराला ने कहा कि विकास पुलिस को जांच में पूरी मदद कर रहा है। लेकिन विकास बराला और उनके दोस्त आशीष कुमार के बुधवार को पुलिस के समन के बावजूद पेश न होने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा। ये भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द ही ले सकती है यह बड़ा फैसला

विकास बराला और उनके दोस्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी का पीछा करने और उसे धमकाने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि सेक्टर-26 स्थित पुलिस स्टेशन के एसएचओ द्वारा सुबह 11 बजे उपस्थित होने का समन भेजे जाने पर भी विकास बराला और आशीष कुमार पेश नहीं हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को दो और समन जारी किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के वारंट के लिए अदालत जा सकती है।

चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तेजिंदर एस. लूथरा ने यहां बुधवार को मीडिया को बताया कि शहर की पुलिस मामले में जरूरी कदम उठाएगी। चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में आरोपियों का बचाव करने को लेकर संदेह के घेरे में आ गई है। लूथरा ने कहा कि शनिवार को आरोपियों ने चिकित्सकीय जांच के लिए अपने खून और पेशाब के नमूने देने से मना कर दिया था।

लूथरा के मुताबिक, "ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक खून और पेशाब के नमूने लेना चाहते थे, लेकिन लॉ ग्रेजुएट होने के नाते आरोपी भी अच्छी तरह कानून जानते हैं। इसलिए, उन्होंने नमूने देने से इनकार कर दिया। हालांकि इस तरह से इनकार करना जांच और मुकदमे के दौरान उनके विरुद्ध जा सकता है।"

घटना के पांच दिनों बाद पहली बार मीडिया के सामने आए डीजीपी ने कहा, "मैं आश्वासन देता हूं कि मामले में इंसाफ के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।" हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी मामले से जुड़े हाई-प्रोफाइल आरोपियों से पल्ला झाड़ लिया है। हरियाणा भाजपा प्रवक्ता जवाहर यादव ने कहा, " विकास बराला जांच में साथ देंगे या नहीं, इसका फैसला उन्हें करना है। भाजपा का इससे कुछ नहीं लेना-देना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत