चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एदापड्डी के पलानीस्वामी ने श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा एक भारतीय मछुआरे को कथित रूप से गोली मारे जाने की घटना की निंदा की और मारे गए मछुआरे के परिवार को पांच लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
ये भी पढ़े
- मप्र: भोपाल-उज्जैन ट्रेन में ब्लास्ट, 12 यात्री घायल, तीन डिब्बे पटरी से उतरे
- एक क्लिक में जानिए इस बार किस दिन होगा होलिका दहन और कब खेला जाएगा रंग
पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों को डराने धमकाने और गिरफ्तारी की विभिन्न घटनाओं को बार बार उठाती रही है और इसका स्थायी समाधान निकालने पर जोर देती रही है।
उन्होंने एक बयान में कहा, मैं कड़ी निंदा करता हूं । मैं मारे गए मछुआरे ब्रिदगो के परिजनों के प्रति सहानुभूति और संवेदना जाहिर करता हूं । पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री जन कल्याण कोष से पीडि़त के परिवार को पांच लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
उन्होंने हमले में घायल एक अन्य मछुआरे के लिए एक लाख रूपये की सहायता राशि की घोषणा की और उसे बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब भारतीय मछुआरे पाक जलडमरूमध्य के समीप पारंपरिक जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे और श्रीलंकाई नौसेना ने बिना किसी चेतावनी के गोली चलायी।
22 वर्षीय भारतीय मछुआरे पर कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार को गोली मार दी। उस समय वह कच्चातिवू के समीप अपनी नौका से मछली पकड़ रहा था। इस घटना में एक अन्य मछुआरा भी घायल हो गया था जबकि बाकी मछुआरे सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे