1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र, पंजाब में भाजपा के साथ गठजोड़ पर अभी फैसला नहीं हुआ: चिराग पासवान

उप्र, पंजाब में भाजपा के साथ गठजोड़ पर अभी फैसला नहीं हुआ: चिराग पासवान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 11:11 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 11:11 pm IST

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

Chirag Paswan
- India TV Hindi
Chirag Paswan

बेंगलूरू: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है। चिराग पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, जल्द ही देश के दो बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव होंगे। इन राज्यों में अब हमारा संगठन मजबूत है। पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या नहीं, मेरा मतलब है कि भाजपा के साथ गठबंधन करेगी या नहीं, इस बारे में हमने अभी फैसला नहीं किया है।

उन्होंने कहा, हम केंद्रीय स्तर पर राजग में शामिल हैं लेकिन सीट बंटवारे और अन्य सभी औपचारिकताओं को अंतिम रूप अभी नहीं दिया है। लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे तथा लोकसभा सदस्य चिराग ने दक्षिण में पार्टी के विस्तार के सवाल पर कहा कि उसकी देशभर में विस्तार की योजना है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु में हमारी पार्टी ने चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी विस्तार की योजना है। बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि अन्य राज्यों में विकास शीर्ष एजेंडा है और जातियां बाद में आती हैं लेकिन बिहार में इसके उलट स्थिति है।

उन्होंने कहा, बिहार में जाति उपर है, विकास नीचे आता है। यही वजह है कि बिहार में कोई विकास नहीं हुआ। राज्य में कानून और व्यवस्था मुख्य मुद्दा है। राज्य में कानून व्यवस्था के हालात बिगड़ गए हैं और हर रोज हत्याएं हो रहीं हैं। पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी का मतलब कार्य, कार्य का मतलब नरेंद्र मोदी। उन्होंने कहा कि दो साल के भीतर देश का गौरव अंदर और बाहर दोनों जगह बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत