1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह छाई बदली, आज भी हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में सुबह छाई बदली, आज भी हल्की बारिश के आसार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 23, 2016 10:39 am IST,  Updated : Jun 23, 2016 10:39 am IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

delhi weather- India TV Hindi
delhi weather

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिनभर बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है।"

विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक, "गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। बारिश की हल्की बौछार भी हुई। आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।"

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 5.30 बजे तक 0.7 एमएम तक बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत