1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र: CM अखिलेश ने शहीदों के परिजनों को दिए 20-20 लाख रुपये के चेक

उप्र: CM अखिलेश ने शहीदों के परिजनों को दिए 20-20 लाख रुपये के चेक

 Written By: IANS
 Published : Sep 27, 2016 10:21 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 10:21 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर सेना के एक तथा पुलिस के सात शहीद जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने शहीदों

ians- India TV Hindi
akhilesh yadav Image Source : IANS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर सेना के एक तथा पुलिस के सात शहीद जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शहीद गणेश शंकर के परिवार को आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों का बहुत सम्मान करती है और उनके आश्रितों को हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने उरी की आतंकी घटना में शहीद हुए जनपद संतकबीरनगर के सैनिक गणेश शंकर के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक देने के साथ ही, उनके बच्चों को मुफ्त पढ़ाई व एक लोहिया आवास तथा माता को समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित करने की घोषणा की।

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को भी दिए चेक

इसी के साथ ही, मुख्यमंत्री ने पुलिस के सात शहीदों जनपद हापुड़ के सुरेंद्र सिंह, अलीगढ़ के अशोक कुमार, गौतमबुद्धनगर के जितेंद्र कुमार, देवरिया के देवेंद्र चौरसिया, बागपत के सुखवीर सिंह, लखनऊ के यशपाल सिंह तथा गाजियाबाद के प्रमोद कुमार के परिजनों को भी 20-20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत