1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विरोध प्रदर्शन के चलते जल्लीकट्टू का उद्घाटन किये बिना लौटे CM पन्नीरसेल्वम

विरोध प्रदर्शन के चलते जल्लीकट्टू का उद्घाटन किये बिना लौटे CM पन्नीरसेल्वम

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2017 04:27 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 04:36 pm IST

चेन्नई/मदुरै: तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में आज जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया वहीं मदुरै के आलंगनल्लूर में विरोध प्रदर्शन जारी रहे जहां लोगों ने स्थाई समाधान की मांग करते हुए सांड़ को काबू में करने

madurai- India TV Hindi
madurai

चेन्नई/मदुरै: तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में आज जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया वहीं मदुरै के आलंगनल्लूर में विरोध प्रदर्शन जारी रहे जहां लोगों ने स्थाई समाधान की मांग करते हुए सांड़ को काबू में करने के इस खेल के आयोजन से इनकार कर दिया और इस वजह से मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम को बिना उद्घाटन किये चेन्नई लौटना पड़ा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पनीरसेल्वम ने कल कहा था कि वह सुबह 10 बजे आलंगनल्लूर में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। चेन्नई के मरीना बीच समेत राज्य के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारी अब भी डटे हुए हैं। मरीना बीच पिछले छह दिन से प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है। प्रदर्शनकारी इस खेल के आयोजन के लिए स्थाई समाधान और पशु अधिकार संगठन पेटा पर पाबंदी लगाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने जहां आयोजन के स्थाई समाधान की मांग की और नारे लगाते हुए कहा कि अध्यादेश केवल अस्थाई उपाय है तो पनीरसेल्वम ने कहा, राज्य सरकार का जल्लीकट्टू पर अध्यादेश का रास्ता स्थाई, सशक्त और टिकाऊ है और इसे आगामी विधानसभा सत्र में कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्यादेश लागू होने के बाद कोई प्रतिबंध नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल चेन्नई में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में एक विधेयक लाया जाएगा, जिसके बाद अध्यादेश की जगह कानून ले लेगा। चेन्नई रवाना होने से पहले मदुरै में संवाददाताओं से बातचीत में पनीरसेल्वम ने कहा, जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध पूरी तरह से हटा लिया गया है। आलंगनल्लूर में स्थानीय लोगों द्वारा तय तारीख पर खेल का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सभी हिस्सों में जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया और स्थानीय प्रशासन और पुलिस इसके लिए सभी एहतियातन कदम उठा रहे हैं। यहां और तमुक्कम मैदान में लगातार विरोध प्रदर्शन और बंद जारी रहने से पनीरसेल्वम द्वारा जल्लीकट्टू के उद्घाटन पर प्रश्नचिह्न लग गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत