1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस की मांग, पेट्रोल-डीजल का मुनाफा जनता के साथ साझा करे सरकार

कांग्रेस की मांग, पेट्रोल-डीजल का मुनाफा जनता के साथ साझा करे सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 03:08 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 03:08 pm IST

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल एवं डीजल पर कमाए मुनाफे का एक हिस्सा जनता के साथ साझा करना चाहिए।

petorl And Diesel- India TV Hindi
petorl And Diesel

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल एवं डीजल पर कमाए मुनाफे का एक हिस्सा जनता के साथ साझा करना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि पिछले छह वर्षों में सरकार को पेट्रोल एवं डीजल के जरिये 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ''आज कच्चे तेल की कीमत 23 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अगर छह वर्षों में कीमत में गिरावट और उत्पाद शुल्क का मिलाकर हिसाब लगाया जाए तो सरकार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।'' सिंघवी ने कहा, ''आज पेट्रोल की कीमत 70 रुपये से अधिक और डीजल की कीमत करीब 65 रुपये है। 

यह किस प्रकार का लगान है? अंग्रेजों ने भी अकाल के समय लगान नहीं लिया था।" उन्होंने कहा, ''यह समय पेट्रोल और डीजल पर मुनाफा कमाने का नहीं, बल्कि जनता के साथ मुनाफा साझा करने और उनका ख्याल रखने का है।" सिंघवी ने कहा कि सरकार को इस मुनाफे का एक हिस्सा जनता के साथ साझा करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत