1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के भ्रष्ट नेता ‘जेल में होंगे या जमानत पर’: जे पी नड्डा

जम्मू कश्मीर के भ्रष्ट नेता ‘जेल में होंगे या जमानत पर’: जे पी नड्डा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2020 10:56 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 10:56 pm IST

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने के साथ ही जम्मू कश्मीर में अब भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और जो लोग दोषी पाए जाएंगे वे “या तो जेल में होंगे या जमानत पर”।

J P Nadda, Jammu and Kashmir, Corrupt leader- India TV Hindi
Corrupt leaders in Jammu and Kashmir would be in jail or on bail: J P Nadda Image Source : @JPNADDA

पणजी: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने के साथ ही जम्मू कश्मीर में अब भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी और जो लोग दोषी पाए जाएंगे वे “या तो जेल में होंगे या जमानत पर”। वह संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करने के लिये यहां आए थे। भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग राज्य का विशेष दर्जा खत्म किये जाने से खुश हैं क्योंकि वे भारत की मुख्यधारा का हिस्सा बने हैं। 

उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को रद्द किये जाने से पहले संसद द्वारा पारित कुछ कानून इस हिमालयी राज्य में लागू नहीं होते थे। जे पी नड्डा ने दावा किया, “भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम जैसे कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होते थे, इसलिए यहां नेता भ्रष्टाचार में शामिल होने के बावजूद अपना रास्ता (भ्रष्टाचार के लिये) निकाल लेते थे।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत