1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छोटा शकील बोला, 'फिट एंड फाइन है भाई, बीमारी की खबरें अफवाह'

छोटा शकील बोला, 'फिट एंड फाइन है भाई, बीमारी की खबरें अफवाह'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2017 06:44 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 01:40 pm IST

छोटा शकील ने दाऊद इब्राहिम की बीमारी को लेकर मीडिया में आ रही खबरों को अफवाह करार देते हुए कहा कि भाई पूरी तरह से फिट एंड फाइन है। एक अंग्रेजी दैनिक के रिपोर्टर से बात करते हुए छोटा शकील ने कहा कि दाऊद बीमार होने के संबंध में जो खबरें चलाई जा रही हैं

Dawood Ibrahim- India TV Hindi
Dawood Ibrahim

नई दिल्ली: छोटा शकील ने दाऊद इब्राहिम की बीमारी को लेकर मीडिया में आ रही खबरों को अफवाह करार देते हुए कहा कि भाई पूरी तरह से फिट एंड फाइन है। एक अंग्रेजी दैनिक के रिपोर्टर से बात करते हुए छोटा शकील ने कहा कि दाऊद बीमार होने के संबंध में जो खबरें चलाई जा रही हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। छोटा शकील ने कहा, ' मेरी आवाज सुनो, क्या तुम्हें ऐसा लग रहा है कि ऐसी कोई घटना हुई है, भाई फिट और फाइन है।'

पाकिस्तान के कुछ मीडिया चैनल ने ये खबरें चलाई कि दाऊद गंभीर रूप से बीमार है। वहीं दाऊद इब्राहिम को दिल का दौरा पड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखे जाने की खबर भी आई। लेकिन लंबे समय से दाऊद के साथी रहे छोटा शकील ने इन खबरों को अफवाह बताया। 

आपको बता दें कि मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस धमाके के बाद से दाऊद पाकिस्तान में आईएसआई के संरक्षण में पाकिस्तान में रह रहा है। वह पाकिस्तान में बैठक हत्या, फिरौती, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। इस मोस्ट वांटेड आतंकवादी की भारत को लंबे अर्से से तलाश है। भारत दाऊद को लेकर कई डोजियर पाकिस्तान को सौंप चुका है लेकिन पाकिस्तान हर बार यह कह कर नकार देता है कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत