1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी और RSS के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था दाऊद

PM मोदी और RSS के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा था दाऊद

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2016 11:22 am IST,  Updated : May 06, 2016 11:22 am IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बेहद घृणित साजिश रची थी और उसके गुर्गे देशभर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यह खुलासा किया है। दाऊद के निशाने पर धार्मिक नेता, बीजेपी-RSS के

dawood- India TV Hindi
dawood

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बेहद घृणित साजिश रची थी और उसके गुर्गे देशभर में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यह खुलासा किया है। दाऊद के निशाने पर धार्मिक नेता, बीजेपी-RSS के नेता और चर्च थे। बताया जा रहा है कि साल 2015 में गुजरात में आरएसएस के दो नेताओं शिरीष बंगाली और प्राग्नेश मिस्त्री की हत्या इसी साजिश का हिस्सा थी। ये खुलासे जांच एजेंसी एनआईए की ओर से किए गए हैं।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक डी कंपनी देश में आपसी सदभाव को बिगड़ा चाहती थी। एनआईए 7 मई शनिवार को डी कंपनी के उन 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी, जिन्हे दाऊद ने भारत नमें सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का जिम्मा सौंपा था।

इसमें से सात सदस्य, हाजी पटेल, मोहम्मद यूनुस शेख, अब्दुल सामद, आबिद पटेल, मोहम्मद अल्ताफ, मोहसिन खान और निसान अहमद पिछले साल पकड़े गए हैं। बताया जाता है कि आबिद पटेल और चिकना भाई हैं और पटेल को मिस्त्री और बंगाली को मारने के लिए 50 लाख रुपये मिले थे।

जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी को पता चला कि डी-कंपनी के पाकिस्तान स्थित सदस्य जावेद चिकना और साउथ अफ्रीका मूल के जाहिद मियां उर्फ 'जाओ' हिंदू नेताओं की हत्याओं के मास्टरमाइंड थे।उनकी दूसरे धार्मिक नेताओं और चर्चों पर हमला करने की योजना थी ताकि देश में तनाव फैल सके। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के नेताओं की एक हिटलिस्ट भी तैयार की थी।

एक मीडिया रिपोर्ट में इस चार्जशीट के हवाले से बताया गया है कि जब मोदी 2014 में सत्ता में आए थे, तभी से दाऊद ने साजिश रच ली थी।

एनआईए ने हाल ही पाकिस्तान में मौजूद चिकना को पकड़ने और भारत लाने के लिए इंटरपोल से मदद मांगी थी। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान, नेपाल, दक्षि‍ण अफ्रीका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका को जुडिशल रिक्वेस्ट भी भेजी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत