1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के चांदनी चौक के पास धमाका, एक अज्ञात शख्स की मौत

दिल्ली के चांदनी चौक के पास धमाका, एक अज्ञात शख्स की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 25, 2016 12:24 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 12:24 pm IST

दिल्ली के चांदनी चौक के पास नया बाजार इलाकें में धमाके की खबर है। एक शख्स जूट का बैग ले जा रहा था, उसमे ब्लास्ट होने से बैग ले जा रहे शख्स की मौत हो गई जबकि दो से तीन लोग घायल हुए हैं।

Delhi Blast- India TV Hindi
Delhi Blast

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक के पास नया बाजार इलाकें में धमाके की खबर है। एक शख्स जूट का बैग ले जा रहा था, उसमे ब्लास्ट होने से बैग ले जा रहे शख्स की मौत हो गई जबकि दो से तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस को पहले सिलेंडर ब्लास्ट की काल मिली थी। पुलिस को शक है कि बैग मे पटाखे बनाने वाला कोई ज्वलनशील पदार्थ था।

धमाका किन वजहों से हुआ अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है जांच पड़ताल जारी है।

धमाके की खबर सुनते ही दिल्ली पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। डीसीपी नॉर्थ भी मौके पर पुहंचे गए हैं। हादसे की जांच के लिए रोहिणी से एफएसएल की टीम बुलाई गई है। आशंका जताई जा रही है धमाका सिलेंडर फटने से हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत