1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाईकोर्ट में बच्चों की अपील, शाहीन बाग मामले पर दिल्ली पुलिस को मिला ऐक्शन का आदेश

हाईकोर्ट में बच्चों की अपील, शाहीन बाग मामले पर दिल्ली पुलिस को मिला ऐक्शन का आदेश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 02:12 pm IST

दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 33 दिन से चल रहे धरने और चक्का जाम के खिलाफ वहीं के स्थानीय छात्र हाईकोर्ट चले गए। इलाके के करीब 35 छात्रों ने हाईकोर्ट में अर्जी देकर कहा कि 15 दिसंबर से चल रहे चक्का जाम से उनकी परीक्षा की तैयारियों पर बुरा असर पड़ रहा है।

हाईकोर्ट में बच्चों की अपील, शाहीन बाग मामले पर दिल्ली पुलिस को मिला ऐक्शन का आदेश- India TV Hindi
हाईकोर्ट में बच्चों की अपील, शाहीन बाग मामले पर दिल्ली पुलिस को मिला ऐक्शन का आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 33 दिन से चल रहे धरने और चक्का जाम के खिलाफ वहीं के स्थानीय छात्र हाईकोर्ट चले गए। इलाके के करीब 35 छात्रों ने हाईकोर्ट में अर्जी देकर कहा कि 15 दिसंबर से चल रहे चक्का जाम से उनकी परीक्षा की तैयारियों पर बुरा असर पड़ रहा है। छात्रों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मामले पर ऐक्शन लेने का आदेश दिया है।

Related Stories

ये 35 छात्र इस बार बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं और रास्ता बंद होने से स्कूल आने-जाने में उन्हें दिक्कत हो रही है। इन बच्चों ने कोर्ट से रास्ता खुलवाने की अपील की थी। अर्जी पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा कि वो कालिंदी कुंज से शाहीन बाग के रास्ते पर चक्काजाम से हो रही परेशानी को दूर करे।

याचिकाकर्ताओं का पक्ष रखते हुए वकील अमरेश माथुर ने कोर्ट में कहा कि फरवरी और मार्च में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं हैं। लेकिन कालिंदी कुंड रोड बंद होने के चलते मथुरा रोड पर भारी जाम लग रहा है। इसकी वजह से छात्र स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे छात्रों का करियर बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत