1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: दौड़ती रही मेट्रो, खुले रहे दरवाज़े, दहशत में यात्री, बेपरवाह अधिकारी

दिल्ली: दौड़ती रही मेट्रो, खुले रहे दरवाज़े, दहशत में यात्री, बेपरवाह अधिकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2017 11:10 am IST,  Updated : Sep 12, 2017 11:10 am IST

चलती मेट्रो में चूक का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 17 जुलाई 2014 को भी ऐसी घटना सामने आई थी जब अर्जुन गढ़ से घिटोरनी तक मेट्रो खुले गेट के साथ दौड़ती रही। ड्राइवर को अलर्ट करने की कोशिश की गई लेकिन जवाब नहीं मिलने पर यात्री दहशत में आ गए थे।

delhi-metro- India TV Hindi
delhi-metro

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के परिचालन में सोमवार देर रात को एक भारी चूक सामने आई। यात्रियों से खचाखच भरी एक मेट्रो ट्रेन के येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली) के दो स्टेशनों से गुजरने के दौरान इसका एक दरवाजा खुला रहा। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से जब ट्रेन आगे बढ़ी तो एक गेट खुला रह गया। खुले दरवाजे के साथ मेट्रो कश्मीरी गेट तक दौड़ती रही। ये भी पढ़ें: मुंबई: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, शादी के 6 साल बाद बनी मां

इस दौरान बीच में चांदनी चौक स्टेशन भी आया। बावजूद इसके गेट को बंद नहीं कराया गया। यात्रियों का आरोप है कि मेट्रो का अलार्म बटन भी नहीं काम कर रहा था जिससे कुछ देर के लिए मेट्रो में सफर कर रहे यात्री दहशत में आ गए। जब गेट खुलने की जानकारी मेट्रो मैनेजमेंट को मिली तो विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो को खाली कराया गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी पैसेंजर को कोई चोट नहीं लगी। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

चलती मेट्रो में चूक का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 17 जुलाई 2014 को भी ऐसी घटना सामने आई थी जब अर्जुन गढ़ से घिटोरनी तक मेट्रो खुले गेट के साथ दौड़ती रही। ड्राइवर को अलर्ट करने की कोशिश की गई लेकिन जवाब नहीं मिलने पर यात्री दहशत में आ गए थे। अगले स्टेशन पर मेट्रो के गेट बंद किए गए जिसके बाद DMRC ने ट्रेन ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया था।

सोमवार की रात चावड़ी बाजार और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच हुई इस लापरवाही पर फिलहाल मेट्रो की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि DMRC मामले की जांच में जुटी है लेकिन जिस तरह से खुले दरवाजे के साथ मेट्रो दौड़ी वो यात्रियों की सुरक्षा में बड़ी चूक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत