नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के सरकारी आवास पर रविवार को हुए हमले की घटना में दिल्ली पुलिस के उपरनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीसीआर इकाई में तैनात एएसआई कैलाश चंद को सीसीटीवी वीडियो में तिवारी के आवास पर देखा गया। वह हमलावरों को रोक सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।" अधिकारी ने बताया कि चंद के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (जब टिफिन लेकर कैबिनेट की बैठक में पहुंचे सभी मंत्री तो मुख्यमंत्री ने....)
अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो में चंद को घटना के बाद तिवारी के घर में घुसते और बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर के बाहर देर रात हुई मारपीट और झड़प हुई थी। एक गाड़ी उनके घर में घुस गई। उनके स्टाफ को मामूली चोटेंआई थी। पार्किंग में खड़ी वैगनआर के शीशे टूट गए और खरोंचे आईं हैं। स्टाफ की पहचान पर आरोपित दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस का यह भी कहना है कि रविवार देर रात जब मनोज तिवारी के नार्थ एवन्यू स्थित घर पर ये घटना हुई उस वक्त मनोज वहां मौजूद नहीं थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मनोज तिवारी ने इस घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा था, 'हमलावरों ने घर में घुसकर हर कमरे की तलाशी ली और घर में मौजूद उनके स्टाफ के साथ मारपीट भी की। जिस वक़्त हमलावरों ने उनके घर पर हमला किया लगभग उसी वक़्त वो घर पर मौजूद रहते हैं।'
ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर
भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले