1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: बेकाबू रफ्तार ने 3 को कुचला, 2 की मौत, हादसा CCTV में कैद

दिल्ली: बेकाबू रफ्तार ने 3 को कुचला, 2 की मौत, हादसा CCTV में कैद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2016 01:30 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 02:02 pm IST

दिल्ली के जनकपुरी में शराब के नशे में कार चला रहे एक शख्स ने 3 लोगों को कुचल दिया जिनमें से दो की मौत हो गई। तीनों टक्कर अलग-अलग जगहों पर हुई।

बेकाबू रफ्तार में होंडा सिटी कार चलाने वाले की पहचान 21 साल के ऋषभ के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक इस बुजुर्ग को टक्कर मारने से पहले भी इसने एक औऱ शख्स को टक्कर मारी थी जिसमें उनकी भी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक ड्राइव करते वक्त ऋषभ नशे में था।

दिल्ली के आईपी यूनिवर्सिटी में बीबीए फाइनल इयर के इस स्टूडेंट ने पुलिस को बताया कि वो देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करके सुबह अपने घर लौट रहा था। पार्टी में ही उसने शराब पी थी। जिसके बाद कार पर उसका कंट्रोल नहीं रहा और एक के बाद एक तीन हादसे हुए, जिनमें दो की मौत हो गई। जबकि अस्पताल में भर्ती तीसरा शख्स मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत