1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी: ग्वालियर में आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस नेता का निधन

नोटबंदी: ग्वालियर में आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस नेता का निधन

 Written By: IANS
 Published : Nov 28, 2016 06:05 pm IST,  Updated : Nov 28, 2016 06:23 pm IST

ग्वालियर: केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम आदमी को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को ग्वालियर में निकाले जा रहे जन आक्रोश मार्च के दौरान हृदयाघात से जिला

jan akrosh rally- India TV Hindi
jan akrosh rally

ग्वालियर: केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम आदमी को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को ग्वालियर में निकाले जा रहे जन आक्रोश मार्च के दौरान हृदयाघात से जिला (शहर) अध्यक्ष दर्शन सिंह (56) का निधन हो गया। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महामंत्री अशोक सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार को कांग्रेस के जन आक्रोश मार्च में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन सिंह भी शामिल थे, तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also read:

कांग्रेस के मुताबिक, दोपहर 12 बजे फूलबाग से जन आक्रोश मार्च शुरू हुआ था। कांग्रेस नेताओं ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उसके बाद दर्शन सिंह को सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष के निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस जनों में शोक की लहर छा गई। सोमवार को पूरे राज्य में जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया। यह राजधानी भोपाल सहित जिला मुख्यालयों में निकाला गया।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पीर गेट से शुरू होकर इब्राहिमपुरा, सुल्तानिया रोड, बुधवारा होते हुए लिली टाकीज (जहांगीराबाद) पर समाप्त होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत