1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी का 36वां दिन, कतारों के साथ दर्द को भी बढ़ा रही कैश की कमी

नोटबंदी का 36वां दिन, कतारों के साथ दर्द को भी बढ़ा रही कैश की कमी

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2016 08:33 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 08:33 pm IST

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी बैंकों और ATM के बाहर कैश निकालने के लिए लंबी कतारों में कोई कमी नहीं दिखी। कैश की किल्लत लोगों के दर्द और गुस्से को बढ़ा रही है।

Queue- India TV Hindi
Queue Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी बैंकों और ATM के बाहर कैश निकालने के लिए लंबी कतारों में कोई कमी नहीं दिखी। कैश की किल्लत लोगों के दर्द और गुस्से को बढ़ा रही है। पूर्वी दिल्ली के 10 बैंकों और ATM के हालात का जायजा लेने पहुंचे आईएएनएस के एक संवाददाता ने पूर्वी दिल्ली के राधेपुरी क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर 150 से अधिक लोगों की भीड़ पाई। ठीक इसी तरह की स्थिति इंडियन ओवरसीस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की प्रीत विहार शाखा में भी देखने को मिली।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राधेपुरी के एक स्थानीय निवासी बॉबी अरोरा ने बताया, "मेरा पंजाब नेशनल बैंक की इस शाखा में खाता है, लेकिन सुबह खुलने के दो घंटों के बाद ही बैंक में पैसे खत्म हो जाते हैं।" भीड़ में मौजूद कई लोग शाखा के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड से बैंक में नकदी के खत्म होने की जानकारी न देने पर बहस करते हुए नजर आए। इस दौरान कई ग्राहकों ने शिकायत की कि उन्हें कैश होने या खत्म होने की जानकारी नहीं दी जाती।

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र में टाइल की दुकान चलाने वाले प्रदीप भनोट ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों में किसी बैंक और एटीएम से एक बार भी नकदी नहीं निकाल पाए हैं। उन्होंने बताया, "आज 15 दिसंबर हो गई है और मुझे अपने कर्मियों को तनख्वाह देनी है। मेरे कर्मियों में किसी के भी पास बैंक खाता नहीं है। इसलिए मुझे बहुत परेशानी हो रही है।" सरकार को खरीखोटी सुनाते हुए उन्होंने कहा, "मेरी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों में से अधिकांश अनपढ़ हैं और उनसे ई-बैंकिंग की उम्मीद करना एक भद्दा मजाक है।"

दक्षिण दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र में गुरुवार तड़के एटीएम के बाहर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला व एचडीएफसी की शाखाओं के बाहर सैंकड़ों लोगों को इंतजार करते देखा गया। गोविंदपुरी में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले राहुल शर्मा सरकार के नोटबंदी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे एक भद्दा मजाक बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत