1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डॉक्टरों ने की 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के पुनरीक्षण की मांग

डॉक्टरों ने की 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के पुनरीक्षण की मांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 11:07 am IST,  Updated : Jul 02, 2016 11:07 am IST

केंद्र और राज्य के चिकित्सकों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की पुनरीक्षण की मांग को लेकर शनिवार को काली पट्टी दिवस मनाया।

doctors- India TV Hindi
doctors

नई दिल्ली: केंद्र और राज्य के चिकित्सकों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की पुनरीक्षण की मांग को लेकर शनिवार को काली पट्टी दिवस मनाया। इसके अलावा ज्वाइंट एक्शन काउंसिल आफ सर्विस डाक्टर आर्गेनाइजेशन ’(JACSDO) के बैनर तले केंद्र सरकार के चिकित्सक और आल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (AIFGDA) के बैनर तले राज्य सरकार के चिकित्सक तथा फेडरेशन आफ रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के बैनर तले रेजीडेंट डाक्टर भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

(JACSDO) के सदस्य शबरीश धर्मपाल ने कहा, केंद्र सरकार का चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाना और नौकरी एवं वेतन स्थिति को अत्यंत अनाकर्षक बनाना हास्यास्पद बन गया है। इससे निश्चित तौर पर अनुभवी चिकित्सकों का निजी क्षेत्र या विदेशों में व्यापक पलायन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत