1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीला दीक्षित के दामाद घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार

शीला दीक्षित के दामाद घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2016 01:20 pm IST,  Updated : Nov 13, 2016 01:20 pm IST

शीला दीक्षित के दामाद को अपनी पत्नी के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है। दीक्षित के दामाद इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था।

domestic violence case file against sheila dikshit son in...- India TV Hindi
domestic violence case file against sheila dikshit son in law

नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को अपनी पत्नी के खिलाफ कथित घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है। दीक्षित के दामाद इमरान को दो दिन पहले बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था।

कुछ दिन पहले बाराखंबा पुलिस थाना में दीक्षित की बेटी लतिका ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उन्हें बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया।

आरोपी इमरान और दीक्षित की बेटी लतिका पिछले दस महीने से अलग रह रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत