1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी: 5 बड़ी खबरें जो बताती है कि टेंशन ना लें, इन उपायों पर करें फोकस

नोटबंदी: 5 बड़ी खबरें जो बताती है कि टेंशन ना लें, इन उपायों पर करें फोकस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 23, 2016 04:04 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 04:04 pm IST

आम आदमी की समस्‍या को दूर करने के लिए बैंक हर जरूरी कदम उठा रहे हैं जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है। वित्‍तमंत्री अरूण जेटली ने भी कहा है कि गांवों में लोगों को आ रही समस्‍याओं पर भी सरकार का पूरा फोकस है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

mobile
mobile

4. मोबाइल कंपनियों ने लिया बड़ा फैसला 31 दिसंबर तक मोबाइल बैंकिग पर यूएसडी चार्ज नहीं लेंगी

नोटबंदी के दौर में जनता को राहत देते हुए मोबाइल कंपनियों ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 31 दिसंबर तक मोबाइल बैंकिग का प्रयोग करने वाले उपभोक्‍ताओं से यूएसडी चार्ज नहीं लिया जाएगा।

5. देश भर के 43 फीसदी एटीएम में 500 और 2000 के नोट मिलने लगें हैं

सबसे अच्‍छी खबर जनता के लिए यह है कि देश के 43 फीसदी एटीएम में अब 500 और 2000 के नोट रखने का सिस्‍टम बना लिया गया है। इन एटीएम से नए नोट एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए आसानी से निकाले जा सकेंगे। गौरतलब है कि देश में लगभग 2 लाख एटीएम है जिसमें से 34000 एटीएम गांवों में हैं।

6. किसानों के लिए भी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

रबी सीजन को देखते हुए सरकार ने किसानों को राहत प्रदान की है। आरबीआई ने भी बैंको से कहा है कि रबी सीजन के लिए नगदी तैयार रखें और किसानों को दी जा रही सुविधाओं का ध्‍यान रखते हुए भुगतान करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत