1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल: लगातार तीसरे दिन भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

हिमाचल: लगातार तीसरे दिन भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2017 09:59 am IST,  Updated : May 21, 2017 09:59 am IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

earthquake tremors still felt for the third day in himachal...- India TV Hindi
earthquake tremors still felt for the third day in himachal pradesh

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। (झारखंड के 4 इलाकों में धारा 144 लागू)

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, "रविवार को सुबह 6.11 बजे कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही।"

उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर से सटा चंबा क्षेत्र रहा। शुक्रवार और शनिवार को आए भूकंप का भी यही केंद्र था। गौरतलब है कि हिमाचल में सबसे विध्वंसक भूकंप 1905 में कांगड़ा घाटी में आया था जिसमें 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत