1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ED ने दर्जी के पास से बरामद किए 30 लाख रुपए, 2.5 किलो सोना

ED ने दर्जी के पास से बरामद किए 30 लाख रुपए, 2.5 किलो सोना

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2016 02:17 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 02:17 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध नकदी बरामदी अभियान के तहत यहां एक प्रमुख दर्जी के पास से तकरीबन 30 लाख रूपए नकद और 2.5 किलो सोना बरामद किया है।

ed arrests tailor with 30 lakh cash and 2 kg gold- India TV Hindi
ed arrests tailor with 30 lakh cash and 2 kg gold

चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध नकदी बरामदी अभियान के तहत यहां एक प्रमुख दर्जी के पास से तकरीबन 30 लाख रूपए नकद और 2.5 किलो सोना बरामद किया है। यहां एक कपड़ा व्यापारी के पास से 2.19 करोड़ रूपए बरामद करने के 3 दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों ने यह जब्ती की है।

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इस संबंध में मिली एक जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहाली (पंजाब) और सेक्टर 22 में महाराज दर्जी परिसर में छापा मारा।

ED के अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई राशि में दो हजार के नए नोटों में 18 लाख रूपए शामिल है। बाकि राशि 100 और 50 के नोटों में है। उन्होंने बताया कि ईडी जांच कर रही है कि नोटों को कैसे बदला गया और किसके मार्फत बदला गया। दुकान के मालिकों ने सोना भी खरीदा था। उन्होंने कथित तौर पर 44,000 रूपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर 2.5 किलो सोना खरीदा था।

अधिकारी दुकान के बिल रिकार्डों की जांच भी कर रहे हैं। इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने कपड़ा व्यापारी इंद्रपाल महाजन को कमीशन पर नए नोट देने के मामले में मोहाली के एक निजी बैंक के वरिष्ठ बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत