1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी के वाराणसी दौरे से पहले हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

PM मोदी के वाराणसी दौरे से पहले हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

 Written By: Bhasha
 Published : May 01, 2016 02:08 pm IST,  Updated : May 01, 2016 02:16 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वाराणसी दौरे के मद्देनजर वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद, मोदी का यह सातवां दौरा है जो उनका संसदीय क्षेत्र भी है।

pm modi- India TV Hindi
pm modi

वाराणसी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वाराणसी दौरे के मद्देनजर वहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद, मोदी का यह सातवां दौरा है जो उनका संसदीय क्षेत्र भी है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप :एसपीजी: कर्मी कुछ दिनों पहले ही शहर पहुंच गए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मोदी की सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए 15 पुलिस अधीक्षक, 23 सहायक पुलिस अधीक्षक, 58 उपाधीक्षक और निचले रैंक के सैकड़ों पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

 इसके अलावा त्वरित कार्य बल, प्रोविंशियल आम्र्ड कांस्टैबुलरी(PAC) और होमगार्ड की कंपनियां भी तैनात की हैं। गंगा घाट पर नौसेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और पीएसी के गोताखोरों को तैनात किया गया है जहां मोदी के दिन में बाद में दौरा करने का कार्यक्रम है। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी अपने विशेष विमान से बाबतपुर हवाई अड्डा पहुचे।

 हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और राज्य के मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने उनकी अगवानी की। हवाई अड्डे से मोदी एक हेलीकाप्टर से बलिया के लिए रवाना हो गए। मोदी के दोपहर में वाराणसी लौटने की उम्मीद है और वह यहां करीब छह घंटे रूकेंगे जिस दौरान वह एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत